शिवपुरी नगर: चिटौरा से बहला-फुसलाकर भगाई गई युवती, जेवर व नकदी लेकर फरार आरोपी; पुलिस पर अनदेखी का आरोप
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिटौरा से एक 19 वर्षीय युवती के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता धर्मेंद्र जाटव ने शनिवार की दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर आरोपी गोविंद जाटव निवासी चिटौरीकला पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने और भारी मात्रा में जेवर व नगदी ले जाने का गंभीर आरोप लगाए