कैराना: कांधला पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 17, 2024 गत दो जून को कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत निवासी रिजवान ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी थी। बताया था कि उसके बहनोई पर हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने घटना में वांछित चल जरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।