कैराना: मोहल्ला खैलकलां रामड़ा रोड निवासी युवक के साथ की गई मारपीट, चार लोगों पर केस दर्ज
Kairana, Shamli | Aug 16, 2024 नगर के मोहल्ला खैलकलां रामड़ा रोड निवासी हारून ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह और उसका पुत्र यूसुफ सब्जी की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि तभी खैलकलां इमामगेट निवासी सुहैब, फरमान, हुसैन व इनाम बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे, जिन्होंने उसके पुत्र के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।