कैराना: तहसील में तहसीलदार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, 21 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण
Kairana, Shamli | Aug 17, 2024 शनिवार को कैराना तहसील में तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अवैध कब्जों आदि से संबंधित 21 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर उनके यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।