कैराना: मोहल्ला शीतला माता में शीशे का गेट टूटने से बालक की जांघ में घुसा कांच, हुई मौत
Kairana, Shamli | Aug 16, 2024 नगर के मोहल्ला शीतला माता निवासी विशाल वर्मा का आठ वर्षीय पुत्र लखन अपनी बहनों के साथ अपने घर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान वह एक कमरे में चला गया और कुंडा लगा दिया। इसके बाद बालक ने कमरे के शीशे के गेट में लात मारी, तो वह टूट गया और कांच उसकी जांघ में घुस गया। इसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया।