लेस्लीगंज: लेस्लीगंज जैतूखाड़ गांव में पुल की मांग अधूरी, बच्चों की पढ़ाई व मरीजों का इलाज चुनौती
नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के जुरु पंचायत अंतर्गत जैतूखाड़ गांव के ग्रामीणों ने खुद अपनी समस्या दूर करने की पहल की है। ग्रामीणों ने निजी खर्च और श्रमदान से मलय नदी पर पाइप डालकर आवागमन सुगम बनाने का प्रयास किया है। ग्रामीणों के अनुसार,नदी पर पुल नहीं होने के कारण उन्हें वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण गां