घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस ने किराए पर ऑटो लेकर बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने किराए पर ऑटो लेकर बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर विनीत और रौनक को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने शुक्रवार रात 8 बजे बताया पकड़े गए दोनों चोरों ने 1 अगस्त को सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।इनके फरार साथी हिमांशु की तलाश की जा रही है