मांट: कस्बा बजाना का पशु अस्पताल बंद, बेजुबानों का रक्षक खुद मांग रहा जान की भीख, ताले में कैद
Mat, Mathura | Apr 3, 2026 सरकार विकास के लाखों दावे करती है और स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं लेकिन कस्बा बजाना में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच क्षेत्र का एक सरकारी संस्थान अपनी बदहाली की दर्दनाक तस्वीर पेश कर रहा है बजाना से कटेलीया जाने मार्ग पर ब्रज हितकारी इंटर कॉलेज के समीप बना सरकारी पशु अस्पताल की स्थिति दयनीय हो गई है इस और किसी का ध्यान नहीं है