ब्यौहारी: पहाड़ की चोटी पर बसा ‘दाल’ गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित, पानी के लिए 2 किलोमीटर दूर का सफर
शहडोल जिले के ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत धांधोकुई के दाल गांव में आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं। करीब 40 घरों और 250 आबादी वाले इस पहाड़ी गांव के लोग रोज 2 किलोमीटर दूर झिरिया से पानी ढोने को मजबूर हैं। गांव में लगा हैंडपंप भी बंद पड़ा है। पक्की सड़क 5 किलोमीटर दूर होने से बीमारों तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती। ग्रामीण