पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा,पूर्व मंत्री मुकेश सहनी हैं तेजस्वी यादव के साथ
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी एनडीए से अलग होने के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल हुए थे लेकिन बीते कुछ दिनों से लगातार एनडीए के नेताओं के द्वारा कहा जा रहा है कि मुकेश साहनी की वापसी एक बार फिर से NDA में होगी। इसे लेकर राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा की मुकेश सहनी तेजस्वी यादव के साथ हैं और तेजस्वी यादव को जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।