प्रतापगढ़: खेत पर बोरवेल से मोटर निकालते समय हादसा, किसान की मौत; पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पनावला गांव में खेत पर बोरवेल से मोटर निकालने के दौरान हुए हादसे में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय सत्यनारायण गुर्जर पुत्र रामलाल गुर्जर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण गुर्जर अपने दोस्त के खेत पर बोरवेल से मोटर निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मोटर निकालने में उपयोग की जा रही चेन कूप