उतरौला: बलरामपुर में पूर्व सांसद ने शोकाकुल परिवारों से जताई संवेदना
बलरामपुर के सादुल्लानगर में प्रदेश परिषद सदस्य की भतीजी के निधन पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बहरैची गुप्ता के परिवार से भी शोक-संवेदना जताई।