कोरबा: पति के दोस्त पर महिला की आबरू लूटने का आरोप, लालघाट जंगल में दुष्कर्म का मामला दर्ज
Korba, Korba | May 22, 2026 बालकोनगर थाना क्षेत्र के लालघाट जंगल इलाके में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जावेद और उसके साथी सरदार के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 मई की शाम घरेलू विवाद के बाद वह घर से निकल गई थी।