नवाबगंज: दौलतपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां तेज, पद्मश्री रामशरण वर्मा के फार्म हाउस पर होगा आयोजन
बाराबंकी के हरख ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह कार्यक्रम पद्मश्री रामशरण वर्मा के फार्म हाउस पर आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम स्थल पर सुबह करीब 8 बजे से ही सफाई कर्मचारी साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का काम जोरों पर है।