नवाबगंज: किसान एसोसिएशन ने उठाई आवाज, सड़कों के चौड़ीकरण की मांग के लिए जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बाराबंकी में मंगलवार को करीब 11 बजे जनकल्याण किसान एसोसिएशन ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर व्यस्ततम सड़कों के चौड़ीकरण की मांग की। संगठन ने इस संबंध में जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन रजिस्टर्ड डाक से प्रेषित किया गया।संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन में जनपद के देवा और बंकी विकास खंडों की कई सड़कों का उल्लेख किया गया है।