नवाबगंज: बाराबंकी में ठंड से राहत के लिए गैस हीटर अलाव: प्रदूषण रहित यह पहल स्टेशन और अस्पतालों पर शुरू
बाराबंकी में बढ़ती ठंड के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन ने इस बार पारंपरिक लकड़ी के अलाव की जगह आधुनिक गैस हीटर अलाव लगाए हैं। ये हीटर शहर के रेलवे है स्टेशन, बस स्टॉप, सरकारी पुरुष अस्पताल, महिला अस्पताल सहित कई भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थापित किए गए हैं,जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।ये गैस हीटर एक बड़े ड्रम में रखे एलपीजी सिलेंडर से संचालित होते है।