टेहरोली: गुरसराय को मिली 83.24 करोड़ की पेयजल योजना की सौगात, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया लोकार्पण
गरौठा और गुरसराय नगर क्षेत्र के लोगों को शुक्रवार को बड़ी सौगात मिली। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 83.24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गरौठा-गुरसराय पेयजल पुनर्गठन योजना का लोकार्पण किया। रामनगर रोड, गुरसराय स्थित परियोजना स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।