कालपी: आटा थाना क्षेत्र के जोराखेरा गांव में घर में अवैध रूप से महंगे दामों में बेची जा रही शराब, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Kalpi, Jalaun | Jun 8, 2026 आटा थाना क्षेत्र के जोरा खेड़ा गांव में एक घर से अवैध रूप से शराब बेचे जाने का वीडियो रविवार रात 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि घर में एमआरपी से अधिक कीमत वसूलकर घर में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। वही वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।