हाथरस: अलीगढ़ रोड स्थित अंबा होटल के बेसमेंट को 3 महीने पहले दिए गए नोटिस का जवाब न देने पर एसडीएम सदर ने किया सीज
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड अंबा होटल पर दिन बुधवार को दोपहर 12:00 बजे जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की गई है! होटल संचालक को 3 महीने पहले दिए गए नोटिस का जवाब न देने के चलते होटल के बेसमेंट को हाथरस के सदर एसडीएम के द्वारा सीज कर दिया गया है! होटल के संचालक ने भवन का नक्शा कई हिस्सों में स्वीकृत कराया हुआ था नियम विरुद्ध बेसमेंट चल रहा था!