#जयनगर पुलिस ने नदी में तैरती 2160 लीटर शराब किया जब्त
#जयनगर पुलिस ने बीती रात कमलारोड निकट कालीमंदिर नदी घाट के पास तैरती हुयी 48 प्लास्टिक बोरे में रखे शराब को जब्त किया है। जो 2160 लीटर शराब बताया गया है। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर कमला नदी के काली घाट के निकट नदी में बहती प्लास्टिक के 48 बोरे को जब्त किया। जिसमें नेपाली शराब था। जो कुल 2160 लीटर है। डीएसपी सदानंद कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि शराब धंधेबाजों द्वारा नेपाल से नदी में रास्ते शराब तस्करी की सुचना मिली। जिसपर टास्क फोर्स गठन कर छापेमारी किया गया। तथा कमला रोड के सामने काली नदी रास्ते भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया है। जो 48 प्लास्टिक बोरे में 2160 लीटर नेटाल शराब जब्त हुआ है। छापेमारी दल में एसआई सुरज कुमार,अमित कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे। मौके पर एसआई मोनिका कुमारी शामिल थी।