बक्सर: ₹1.24 करोड़ की लागत से बन रहा 17.50 मीटर लंबा महदह नहर पुल
Buxar, Buxar | May 25, 2026 सदर प्रखंड के इटाढ़ी बक्सर मुख्य पथ को जोड़ने वाला महदह नहर पुल का निर्माण कार्य इन दिनों तेज गति से चल रहा है। बिहार सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत बन रहे इस पुल के बरसात से पहले पूरा हो जाने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बक्सर की ओर से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य पर 1 करोड़ 23 लाख 96 हजार 162 रुपये खर्च होगा।