करछना: नैनी क्षेत्र में खतरे के निशान के पास पहुंची यमुना नदी,जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बढ़ी परेशानी
गंगा और यमुना नदी के जलस्तर में बीते दो-तीन दिनों से लगातार हो रही वृद्धि के चलते तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है,जबकि नैनी क्षेत्र में यमुना नदी खतरे के निशान के पास पहुंच गई है,जबकि खतरे का निशान 84.734 मीटर पर है तथा नैनी क्षेत्र में यमुना नदी 83.78 मीटर पर पहुंच चुकी है,जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।