मानपुर: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में 11 दिन बाद मिली लापता बाघिन,100 वर्ग किमी में चला सर्च अभियान, रेडियो कॉलर मिला खराब
Manpur, Umaria | Jul 13, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे 11 दिनों से लापता बाघिन सुरक्षित मिल गई। बाघिन को उसके होम रेंज में हाथियों की मदद सर्च अभियान के दौरान देखा गया और उसके फोटो-वीडियो भी लिए गए।जांच में वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई, हालांकि उसका रेडियो कॉलर काम करना बंद कर चुका था।बाघिन की जीपीएस/वीएचएफ लोकेशन 1 जुलाई की दोपहर 2 बजे के बाद मिलनी बंद हो गई।