पयागपुर: चंदामऊ के पास तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, युवक की हुई मौत
पयागपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरा ठकुराइन गांव निवासी 30वर्षीय युवक अंजुल सिंह पुत्र प्रताप बहादुर अपनी साईकिल से रविवार दोपहर 12बजे जा रहे थे। तभी पीछे से टैंकर ने ठोंकर मार दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुवे पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।टैंकर चालक पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है।