खलीलाबाद क्षेत्र के उमरी कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिला सफाईकर्मी आशा देवी और उनके पाटीदारों के बीच मारपीट हो गई। दीवार गिराने को लेकर शुरू हुए विवाद में आशा देवी व उनके बेटे को चोटें आईं। आरोप है कि विरोध करने पर रामरतन, अर्जुन प्रसाद व अन्य ने हमला किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।