फुलवरिया: फुलवरिया में 16 जून से पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, प्रशासन ने कार्य योजना की तैयारी को लेकर की बैठक
फुलवरिया में 16 जून से पंचायत में आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी ।इसके लिए प्रशासन ने कार्य योजना बनाने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित करने को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ पूजा कुमारी ने की। इस बैठक में सीओ बीरबल वरुण कुमार बीपीआरओ समेत कई अधिकारी शामिल हुए।