दुकानदार की सूझबूझ और डायल-112 व कोतवाली पुलिस की तत्परता से 2 वर्षीय गुमशुदा मासूम शिवम लखेरा को सकुशल उसके माता-पिता से मिला दिया गया। शिवम मोती मस्जिद क्षेत्र में परिजनों से बिछड़ गया था। अकेले घूम रहे बच्चे को देखकर एक दुकानदार ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी।