रामानुजगंज: कनहर की तेज धार में फंसा युवक, 500 मीटर तक बहा
रामानुजगंज रविवार लगातार हो रही तेज बारिश से कनहर नदी उफान पर है। इसी बीच एक युवक नदी की तेज धार में फंस गया। वीडियो में युवक बाहर निकलने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है, लेकिन तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो पा रहा है। युवक को डूबता देख आसपास के लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं