कोंडागांव: कोंडागांव में विधायक ने मल्टी यूटिलिटी सेंटर और मॉडल उप पंजीयक कार्यालय का किया भूमिपूजन, शहर को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
कोंडागांव शहर के विकास को नई दिशा देने वाले दो महत्वपूर्ण भवनों—मॉडल उप पंजीयक कार्यालय और मल्टी-यूटिलिटी सेंटर—का भूमिपूजन आज शनिवार दोपहर 12 बजे बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित