बैराड़: बैराड़ क्षेत्र की चिन्हित ग्राम पंचायतों में 'सबसे पहले सबसे दूर' अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई
पीएम जनमन जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान के तहत बैराड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत में गुरुवार दोपहर 2 बजे जन जागरूकता रैली निकाली जिसमें ग्रामीणजनों को सरकार द्वारा जनजाति वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया और जागरूक किया गया।