चास: सेक्टर-2 में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर ₹17000 की नकदी और लाखों के गहने किए चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Chas, Bokaro | Feb 13, 2024 बीती रात बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 17000 रुपये की नकदी और लाखों के गहनों की चोरी कर ली। मंगलवार को घर के मालिक बादशाह सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।