चास: कुरा मोड़ के पास आयरन गोली से लदा ट्रक पलटा
Chas, Bokaro | Feb 13, 2024 पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के कुरा मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना मंगलवार को हुई है। जिसमें आयरन गोली लदा ट्रक पलट गई। यह ट्रक टाटा से ओवरलोड आयरन गोली लोड कर बोकारो होते हुए ट्रक गिरिडीह की ओर जा रही थी ।उसी समय सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के क्रम में ट्रक अनियंत्रित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में किसी भी तरह का कोई जान का खतरा नहीं हुआ है।