चास: बोकारो जिले में 34वे उपायुक्त के रूप में जाधव विजया नारायण राव ने किया प्रभार ग्रहण
Chas, Bokaro | Feb 13, 2024 बोकारो के 34वे उपायुक्त के रूप मे श्रीमती जाधव विजया नारायण राव ने आज मंगलवार को निवर्तमान उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी से प्रभार ग्रहण किया। नए उपायुक्त ने पदभार लेने के बाद जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिले के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की गति में निरंतरता बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे।