Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
arariarjd
No video available
114
पटना से पूर्णिया दूर है। पूर्णिया में हाइकोर्ट की एक बेंच हो। - RJD MP मनोज झा जी।
42.7k views |
Purnia East, Purnia
| Dec 22, 2021
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-751, दिनांक:-11 जून 2026, =================== श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में वरीयधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारीयों एवं कार्यपालक अभियंता तथा कनीय अभियंता भवन और संबंधित अधिकारियों के साथ मॉडल विद्यालय और डिग्री महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन और बेहतर पठन-पाठन प्रारंभ करने को लेकर महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार के सात निश्चय तीन के निश्चय संख्या चार "उन्नत शिक्षा, उज्जवल भविष्य के तहत पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक"मॉडल विद्यालय" स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण समावेशी एवं नवाचार आधारित शिक्षा प्रदान करना सरकार का उद्देश्य है। इसी प्रकार सात निश्चित तीन के चतुर्थ निश्चय "उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य"के अंतर्गत पूर्णिया जिले में कुल 06 प्रखंडों में नए महाविद्यालय की स्थापना की गई है। इसलिए उक्त महाविद्यालयों और मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन और डिग्री महाविद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र-2026-27 (01जुलाई 2026) से पठन -पाठन प्रारंभ किया जाना है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित प्रधानाचार्य एवं वरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता तथा कनीय अभियंता भवन प्रमंडल पूर्णिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मॉडल विद्यालय और डिग्री महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन यथा विद्यार्थियों के बैठने के लिए बेंच डेस्क, फर्नीचर, उपस्कर तथा सभी आवश्यक व्यवस्था मॉडल विद्यालयों एवं डिग्री महाविद्यालयों में संबंधित प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक से समन्वय स्थापित कर जिला शिक्षा पदाधिकारी और संबंधित वरीय पदाधिकारी से बेहतर समन्वय बनाकर तय समय सीमा के अंदर पठन-पठान प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। साथी ही साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय के निर्धारित शर्तों के अनुरूप क्रियान्वयन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने और पर्यवेक्षण करने का निर्देश वरीय अधिकारियों को दिया गया। डिग्री महाविद्यालय एवं मॉडल विद्यालय के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित सी०ओ० और डीसीएलआर तथा संबंधित अधिकारियों को दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, विभागीय जांच एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारिगण उपस्थित थे और अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारिगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 11, 2026
समाहरणालय पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति 752, दिनांक:- 11.06. 2026 ============= श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य प्रगति को लेकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, पूर्णिया और कार्यपालक अभियंता, एल०ए०ई०ओ०, पूर्णिया एवं संबंधित पदाधिकारियों के समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया मे आहूत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर गहन समीक्षा किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि से संबंधित विवाद, भूमि की उपलब्धता, एवं माननीय कोर्ट का स्टे ऑडर के विषयों पर विस्तृत समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुछ पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए उपयुक्त / विवादमुक्त भूमि उपलब्ध नहीं है अथवा भूमि से संबंधित विवाद लंबित हैं। जिसके कारण पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में समस्या उत्पन्न हो रही है। विस्तृत विचार-विमर्श एवं समीक्षा के उपरांत बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन स्थानों पर पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल उपलब्ध नहीं है अथवा भूमि संबंधी विवादों का निराकरण नहीं हुआ है। वैसे पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को भूमि विवादों का शीघ्र समाधान एवं वैकल्पिक स्थल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के पश्चात् संबंधित पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 11, 2026
प्रणव कुमार, ए.डी.एम.ओ., पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Jun 11, 2026
श्री अश्विनी कुमार चौरसिया, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिया पूर्व द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइक के माध्यम से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Jun 11, 2026
जमुई में दर्दनाक हादसा! मुस्कान के सपनों को सड़क पर रौंद गया तेज रफ्तार हाइवा! #biharnews #jamuinews #RoadAccident #BreakingNews
Purnia East, Purnia | Jun 11, 2026