गुमला: मामूली विवाद में किसान पर टांगी से हमला, टांगी छीनकर थाने पहुंचे परिजन
Gumla, Gumla | Aug 15, 2025 सदर थाना क्षेत्र के अंजन गांव निवासी 28 वर्षीय मुकेश महतो पर गांव के ही मंदिस महतो और उसकी पत्नी ने टांगी से हमला कर दिया।हमले में मुकेश के सिर में गंभीर चोट लगी। थाना पहुंचने पर पुलिस वालों ने उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी देते हुए मुकेश की पत्नी ने बताया हम लोगों का खेत मंदिस के खेत से नीचे है मेढ बनाने को लेकर विवाद हुआ।