गुमला: समाहरणालय परिसर में ब्रेस्टफीडिंग सह क्रेच रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया
Gumla, Gumla | Aug 15, 2025 मातृत्व की गरिमा और कार्यस्थल पर माताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुमला समाहरणालय भवन की पहली मंजिल पर उपायुक्त कार्यालय कक्ष के समीप “*ब्रेस्टफीडिंग सह क्रेच रूम” का विधिवत उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि यह पहल केवल एक कमरे का उद्घाटन नहीं,बल्कि उन सभी माताओं के सम्मान और सुविधा होगी।