गुमला: गुमला थाना में थाना प्रभारी द्वारा किया गया ध्वजारोहण
Gumla, Gumla | Aug 15, 2025 गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने थाना परिसर में ध्वजारोहण किया। मौके पर गुमला थाना के पुलिस पदाधिकारी कर्मी व आरक्षी बल उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद थाना प्रभारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा आज भारत देश को आजाद हुए 79 वर्ष हो गए हैं लेकिन आज भी लोग मानसिक गुलामी से आजाद नहीं हो पाए हैं। नशा पान अंधविश्वास साइबर ठगी सहित कई कुरीतियों को मिटाना है।