कोईलवर: गिधा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
गिधा थाना क्षेत्र के गिधा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार , पिता ललन बहादुर , निवासी गिधा, थाना गिधा, जिला भोजपुर के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया उक्त व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार कर शनिवार दोपहर 2:00 बजे जेल भेज दिया गया।