Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
ashokkumarshajan
No video available
13
शेखपुरा: सिंगर अशोक निराला# का बोलो विजय सम्राट के प्रांगण में शेखपुरा जिला में बड़ा ही हिट प्रोग्राम देखें विधायक जी के प्रांगण
Sheikhpura, Sheikhpura
| Mar 27, 2021
#other
MORE NEWS
जन संख्या नियंत्रण पखवाड़ा जागरूकता रैली निकाली। जिला पदाधिकारी शेखर आनन्द के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा से संबंधित जागरूकता रैली निकाली गई। जिला समाहरणाय से सदर अस्पताल तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी भी शामिल हुए। हम तो हमारे दो का नारा दिया।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 15, 2026
कृषि विकास को गति देने के लिए जिला पदाधिकारी गंभीर, कृषि टास्क फोर्स की बैठक में दिए कई निर्देश। आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को जिले में कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों की आय व सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में 'कृषि टास्क फोर्स' की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने कृषि, सिंचाई और पशुपालन, मत्स्य और गव्य विकास से जुड़ी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को लंबित योजनाओं को ससमय कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर कृषि इनपुट उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिलापदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी योग्य किसानों के बीच शत-प्रतिशत बीजों का वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए। योग्य किसानो को किसान समान्निधि का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किए। योग्य किसानों को बिना किसी परेशानी के उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जाए और खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खेतों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की बात कही गई। जिले के पारंपरिक जल स्रोतों, जैसे आहर और पइन के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने और ससमय अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया ताकि जल संचयन और सिंचाई बेहतर ढंग से हो सके। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के 29 नलकूपों के जीर्णोद्धार/निर्माण के लिए जल्द से जल्द डीपीआर संबंधित पदाधिकारियों को तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए शत-प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को उनकी जमीन की मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया।जिलें में प्याज उत्पादक किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिल सके और भंडारण के अभाव में फसल नष्ट न हो, इसके लिए प्याज भंडारण गृह निर्माण हेतु डीपीआर बनाने का भी निर्देश दिया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे मवेशियों को पानी पीने में होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नाद (पानी पीने का स्थान) का निर्माण जल्द से जल्द कराएं। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे केवल जिला स्तर की बैठकों पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने स्तर से भी लगातार प्रखंडवार योजनाओं की गहन समीक्षा करें और धरातल पर जाकर निरीक्षण करें। इस समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी,जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित कृषि व संबंधित विभागों के कई अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 14, 2026
रामाधीन महाविद्यालय की छात्राओं के सड़क हादसे पर उग्र हुआ छात्र आंदोलन, ABVP ने की तालाबंदी; विश्वविद्यालय ने रद्द की प्रैक्टिकल परीक्षा। छात्रों का अल्टीमेटम: आज शाम तक केंद्र शेखपुरा नहीं किया गया तो कल से होगी अनिश्चितकालीन तालाबंदी, NH पर टोटो परिचालन रोकने की उठी मांग। शेखपुरा (14 जुलाई 2026): मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत रामाधीन महाविद्यालय की दो छात्राओं के साथ सिकंदरा से परीक्षा देकर लौटते समय हुए भीषण सड़क हादसे के विरोध में आज छात्र नेता आकाश कश्यप के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बैनर तले छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में उग्र आंदोलन किया। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों के दबाव में विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला। प्रदर्शनकारी छात्रों की सबसे प्रमुख मांग यह थी कि सिकंदरा स्थित प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र के कारण विद्यार्थियों को लंबी और असुरक्षित यात्रा करनी पड़ती है। छात्रों ने मांग रखी कि शेखपुरा जिले के सभी महाविद्यालयों का प्रैक्टिकल सेंटर शेखपुरा के ही रामाधीन महाविद्यालय में बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी दर्दनाक घटना की पुनरावृत्ति न हो। छात्रों के इस भारी विरोध और जायज मांग को देखते हुए, मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से प्रैक्टिकल की सभी परीक्षाएं रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को अल्टीमेटम: अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी। परीक्षा रद्द होने के बावजूद छात्रों का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट और कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि आज शाम तक शेखपुरा जिले के सभी महाविद्यालयों का प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र आधिकारिक रूप से रामाधीन महाविद्यालय में स्थानांतरित नहीं किया जाता है, तो कल से महाविद्यालय में अनिश्चितकाल के लिए पूर्ण तालाबंदी कर दी जाएगी। जिला प्रशासन से मांग: राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर अवैध टोटो का परिचालन हो बंद। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन के समक्ष भी एक अत्यंत गंभीर मुद्दा उठाया गया है। छात्रों ने प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर अवैध रूप से चल रहे टोटो (ई-रिक्शा) के परिचालन पर तुरंत रोक लगाई जाए। NH पर टोटो के चलने से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। छात्रों ने अपील की है कि राजमार्गों पर टोटो का परिचालन पूर्णतः बंद किया जाए ताकि ऐसी जानलेवा दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके। घायल छात्राओं के लिए तत्काल चिकित्सा और आर्थिक सहायता हादसे का शिकार हुई दोनों छात्राएं वर्तमान में आईसीयू में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। इस संकट की घड़ी में एबीवीपी के जिला संयोजक निशांत राज के सहयोग से अस्पताल में घायल छात्राओं के इलाज के लिए तुरंत ब्लड (रक्त) की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही, छात्रों की मांग पर संज्ञान लेते हुए और जिला संयोजक की उपस्थिति में, रामाधीन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा दोनों घायल छात्राओं के परिजनों को तत्काल एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। आंदोलन में इनकी रही प्रमुख भूमिका छात्राओं को न्याय दिलाने, सुरक्षित परीक्षा केंद्र और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर हुए इस विशाल विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से रोहित कुमार, नगर मंत्री बबन राय, कॉलेज अध्यक्ष बिट्टू सम्राट, कॉलेज मंत्री अंशु राज, नीतीश कुमार, आशीष कुमार और हर्ष कुमार सहित एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ता मुस्तैदी से उपस्थित रहे।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 14, 2026
#StudentRights #Justice #SheikhpuraNews #EducationFirst
Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 14, 2026
छात्र नेताओं ने मुंगेर विश्वविद्यालय कुलपति खिलाफ नारेबाजी की।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 14, 2026