हसनपुरा: हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों में हुई गणित, पर्यावरण व समाजिक विज्ञान की परीक्षा
हसनपुरा प्रखंड के संबंधित सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शुक्रवार को मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा वर्ग 2, 3, 4, 6 व 7 वीं वर्ग के छात्र-छात्राओं की आयोजित की गई। इस दौरान प्रथम पाली में गणित व दूसरे पाली में पर्यावरण व समाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। जहां कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न हुई।