जांजगीर: ग्राम आमोदी में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर रेत वापस नदी में डाली गई
जांजगीर-चांपा कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने जिले में अवैध रेत भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें ग्राम आमोदी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रूप से जमा की गई लगभग 200 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया।खनिज अमले ने कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त एक हाईवा और एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया।