विदिशा: दो दिन से लापता युवक, अहमदपुर रोड फांसी पर लटका मिला, मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने खोजा, कराया पीएम..
वैशाली नगर में रहने वाले 35 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को अहमदपुर रोड़ स्थित पैट्रोल पंप के पास पेड पर फांसी पर लटका मिला।सिविल लाइन टीआई राजपालसिंह जादौन ने बताया मृतक 35वर्षीय बृजेंद्र रघुवंशी सोमवार से गायब था,परिजनों ने कोतवाली थाने में मंगलवार सुबह गुम इंसान का मामला दर्ज कराया।पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे अहमदपुर रोड़ के पास से बरामद किया