भैयाथान: भटगांव अस्पताल का औचक निरीक्षण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त निर्देश
भटगांव अस्पताल का औचक निरीक्षण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त निर्देश सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने शुक्रवार को भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र और अस्पताल की साफ-सफाई का जायजा लिया तथा मरीजों से उपचार और दवा उपलब्धता की जानकारी ली।