रजौली: अमावाँ विद्यालय में नामांकन अभियान, बच्चों ने ढोल-मंजीरा संग निकाली जागरूकता रैली ।
Rajauli, Nawada | Apr 17, 2026 रजौली। शिक्षा विभाग के निर्देश पर राजकीय मध्य विद्यालय अमावाँ में शुक्रवार को 10 बजे नामांकन अभियान चलाया गया। प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्रों ने भाग लिया। बच्चों ने ढोल-मंजीरा के साथ गांव में रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।