दरभंगा: ज़िले में 2 जून को 36 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में 02 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में 19 मई को आयोजित शिविर से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। 44 विभागों में कुल 2759 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1095 शेष बचा है