मुरैना नगर: मुरैना: बस में जेवर-नकदी चोरी का खुलासा, महिला गैंग से चेन-नकदी बरामद
मुरैना में शनिवार को जौरा से मुरैना आते समय बस में महिला के जेवर और नकदी चोरी के मामले का दो दिन बाद खुलासा हुआ। जौरा निवासी सपना शर्मा ने शक होने पर दो महिलाओं को बस में पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंपा था।पुलिस ने आज बताया की पूछताछ में एक अन्य साथी के फरार होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने दो दिन बाद चेन और कुछ नकदी बरामद कर आरोपित महिलाओं को कोर्ट में पेश किया।