चकाई: दिरंगी गांव में कुछ लोगों ने वन विभाग की जमीन पर किया अवैध कब्जा, 2 गिरफ्तार
Chakai, Jamui | Jan 17, 2025 जमुई में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। चकाई थाना क्षेत्र के सारोंन पंचायत के दिरंगी गांव में कुछ लोगों ने वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से मंदिर का निर्माण कर उसकी घेराबंदी कर दी। शुक्रवार की शाम 3:00 बजे पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया।