धरियावद: तृतीय श्रेणी शिक्षकों पर स्थानांतरण प्रतिबंध हटाने की मांग, विधायक थावरचंद डामोर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
तृतीय श्रेणी शिक्षकों पर स्थानांतरण प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर विधायक थावरचंद डामोर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। जिसमें विधायक थावरचन्द डामोर ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा अन्य विभागों के कार्मिकों के स्थानांतरण पर लगा प्रतिबंध हटाकर प्रक्रिया प्रारंभ की गई। किंतु शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी शिक्षकों को इससे वंचित रखा गया।