गभाना: भूपाल नगलिया में गैस सिलेंडर लगाते समय रसोई में आग लगने से युवक झुलस गया
गभाना क्षेत्र के गांव भूपाल नगलिया में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर लगाते समय अचानक आग लगने से युवक झुलस गया। हादसा भंवरपाल सिंह के घर की दूसरी मंजिल पर बनी रसोई में हुआ। उनका बेटा विवेक करीब आठ बजे नया गैस सिलेंडर लगा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी।