रानीगंज: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक सभागार में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला का आयोजन
विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम सभागार में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी गई। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।